रिश्वतखोरी के केस में गिरफ्तार हो चुके पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के चंडीगढऔर पंजाब में 11 ठिकानों पर आज सोमवार सुबह  ED ने छापा मारा है। भुल्लर के चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में स्थित 11 ठिकानों पर तलाशी  लिया जा रहा है ।  ईडी के निशाने पर उनके सहयोगीयों को भी जांच के घेरे में लिया गया है । यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत की जा रही है

डीआईजी भुल्लर को पिछले साल 8 लाख रुपए के रिश्वत से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी में 7 करोड़ से ज्यादा रुपए कैश मिले थे. ईडी की रेड CBI, ACB द्वारा दर्ज किए गए मूल अपराधों से जुड़ी है।

ईडी कर रहीं चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा, जालंधन में  तलाशी

मिली जानकारी के अनुसार भुल्लर और उसके करीबियों के चंडीगढ़ में स्थित 2 , लुधियाना में स्थित 5, पटियाला में स्थित दो के साथ-साथ नाभा और जालंधर में स्थित एक-एक ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है.

पिछले साल चंडीगढ़ में भुल्लर के आवास पर ED ने रेड डाली थी जिसमें करोड़ो रुपये कैश, बेश कीमती घडीयां, आभूषण मिले थे। तलाशी के दौरान भुल्लर के आवास से सीबीआई ने 7.36 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, 26 ब्रांडेड घड़ियां,  2.32 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और परिवार के सदस्यों के नाम अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए थे.

 

Related Posts