पश्चिम बंगाल में आए दिन हिंसा होना आम बात है। आज 23 अपैल को पश्चिम बंगाल में चुनाव के दिन हिं/सा की घटना हो गई जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया ।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग जारी है। इस बीच मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में हिं/सा की घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबित मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस और हुमायुं कबीर के कार्यकर्ताओँ में बीच जमकर झड़प हो गई । वोटिंग के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया । वोटिंग करने के लिए आए कुछ लोगों पर कुछ अराजकतत्वों ने देसी ब/म से हमला कर दिया जिसके बाद अफऱा तफऱी का माहौल मच गया।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन कुछ ही देर में हालात बिगड़ने लगे. तृणमूल कांग्रेस से अलग हो चुके हुमायूं कबीर और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और माहौल गरमा गया. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा, कुछ जगहों पर सुरक्षाबलों के साथ भी धक्का-मुक्की की खबरें सामने आईं. अभी तक इस हमले में घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है ।
सामान्य सा माहौल एक झटके में बदल गया, चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। लोगों के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था। चारों तरफ धूल और घना अंधकार मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुचाया। और आरोपीयों की तलाश में जुट गई।


