पंचकूला22 अप्रैल: नगर निगम पंचकूला के आयुक्त विनय कुमार के निर्देशानुसार, कार्यकारी अधिकारी एवं उप-नगर आयुक्त, नगर परिषद कालका, अभय सिंह ने आज प्रातः साढ़े सात बजे शिव कॉलोनी से मॉडल टाउन क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद कालका के प्रधान कृष्ण लाल लांबा, पबना कुमारी, गुलशन कुमार पार्षद वार्ड नंबर 20, नगर परिषद के अभियंता दीपक सुखीजा, अजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता अंकित कुमार, सफाई निरीक्षक तथा अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जलभराव प्वाइंट्स, चल रहे विकास कार्यों तथा स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही नागरिकों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। मौके पर ही संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।


