22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकीयों ने बैसरन घाटी में घूमने आए सैलानियों पर तबातोड़ फायरिंग करके 26 बेगुनाहों की जान लिया था। आतंकियों ने लोगों से उनका नाम और धर्म पूछकर, महिलाओं और बच्चों के सामने ही उन्हें गोली मार दी। आज उस हमले को एक साल पूरे हो गये है । इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद किया और अपनी संवेदना प्रकट किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जो आज भी इस अपार दुख को झेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और न ही कभी आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कामयाब होंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि भारत किसी भी प्रकार के आतंकवाद के सामने झुकने वाला नहीं है। पीएम ने कहा आतंकियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और भारत पूरी मजबूती से उनका सामना करेगा। आतंक के खिलाफ मजबूत संकल्प के साथ देश एकजुट है
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं उन शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपार क्षति का सामना कर रहे हैं। एक राष्ट्र के रूप में, हम इस दुख और संकल्प की घड़ी में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।’
पहलाम हमलें के इस घटना ने पूरे देश को गुस्से और दुख से भर दिया था हमले के बाद भारत ने इसका मुहं तोड़ जबाब दिया और ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया और 100 से ज्यादा आतंकी को मार गिराया।


