हरियाणा कैबिनेट की बैठक पहली बार गुरुग्राम में 22 अप्रैल को होने जा रही है।
गुरुग्राम में PWD के रेस्ट हाउस में सुबह 9 बजें कैबिनेट की मिटिंग होगी ।
इस बैठक में 12 प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
यह बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुलाई है।
वही गुरुग्राम प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी आवास के पीनल रेंट
माफ करने का प्रस्ताव भी इस मीटिंग में शामिल होने की संभावना है।
कुछ कारणों के वजह से यह प्रस्ताव पहले भी कैबिनेट मीटिंग में रखा गया था ।
कई मंत्रियों की आपत्ति जाताने के कारण प्रस्ताव को टाल दिया गया था।
जानकारी के मुताबित हुड्डा पर करीब 16.5 लाख का रुपये का पीनल रेंट बकाया है।
वही अब कल यानि 22 अप्रैल पर इस पर चर्चा होने वाली है,
इस में कई मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
हरियाणा कैबिनेट बैठक की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जा रहें है ।


