शिमला, 20 अप्रैल 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 अप्रैल से 2 मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे शिमला, पालमपुर और अटल टनल रोहतांग सहित चार स्थानों पर विभिन्न आधिकारिक और औपचारिक आयोजनों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति सेना के हेलीकाप्टर से शिमला पहुंचेंगी, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति शिमला, छराबड़ा, और अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी और पालमपुर में पालमपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।

शिमला, पालमपुर और लाहुल स्पीति सहित सभी संभावित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन को लेकर हर क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद की जा रही है और शिमला शहर को छह सेक्टरों में विभाजित  किया गया है । राष्ट्रपति 30 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिरकत करेंगी इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर शिमला में लगभग 1500 जवान तैनात किए जा रहे है ।

राष्ट्रपति के आगामी शिमला दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शिमला शहर को छह अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है ताकि मूवमेंट के दौरान व्यवस्था बनी रहे। राष्ट्रपति  मशोबरा स्थित ऐतिहासिक द रिट्रीट में ठहरेंगी।

राष्ट्रपति के काफिले में 40 गाड़ियां शामिल रहेंगी, और तीन स्थानों पर अलग-अलग काफिला तैनात किया जाएगा। कुल 120 गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें बुलेट प्रूफ गाड़ियों को भी अन्य राज्यों से मंगवाया जाएगा। इसके साथ साथ आम जनता को यातायात संबंधी परेशानी न हो इसके लिए पुलिस विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर रही है।

Related Posts