चंडीगढ़, 15 अप्रैल 2026 — पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर गंभीर आ/रोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी पंजाब में बड़े और संवेदनशील मुद्दे सामने आते हैं, तब अक्सर आम आदमी पार्टी और भाजपा एक-दूसरे पर आरो/प-प्रत्यारोप करके जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।
परगट सिंह ने 2015 के बे/अ/दबी मामलों और मौड़ विस्फोट प्रकरण में नामजद आरो/पियों पर अब तक स/ख्त कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन मामलों में न्याय में देरी से जनता का भरोसा कमजोर हुआ है और सरकारों को इस पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब किसान मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हैं, तब सरकारें ध्यान भटकाने वाले मुद्दों पर चर्चा कर रही हैं। उन्होंने राघव चड्ढा की सुरक्षा को लेकर उठे विवाद पर भी तंज कसते हुए इसे वास्तविक जनसमस्याओं से भटकाव बताया।
इसके अलावा परगट सिंह ने BBMB डैम सेफ्टी एक्ट और पंजाब की स्थायी सदस्यता से जुड़े मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले पर राज्य सरकार की चुप्पी को भी सवालों के घेरे में रखा।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले और ED की छापे/मा/री पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक नौटंकी बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य केवल ध्यान भटकाना है।
परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


