चंडीगढ़, 16 अप्रैल—हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से दो IAS अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार
महेंद्रगढ़ (नारनौल) के उपायुक्त मनोज कुमार-I को वित्त विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), फरीदाबाद की प्रशासक तथा शहरी संपदा,
फरीदाबाद की अतिरिक्त निदेशक अनुपमा अंजलि को महेंद्रगढ़ (नारनौल) का उपायुक्त लगाया गया है।


