मथुरा वृंदावन के केसी घाट पर यमुना नदी में 10 अप्रैल 2026 को हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। जिसमें पंजाब के लुधियाना, जगराओं, फाजिल्का के 9 श्रद्धालुओं की मौ/त हो गई, जिनमें लुधियाना के एक ही परिवार के 7 लोग शामिल थे । हादसे में बचे हुए लोगों ने बताया कुल 37 लोग एक मोटरबोट में सवार थे।
शुरुआत में माहौल भक्ति और उल्लास से भरा था, स्टीमर में सवार में सवार सभी राधे राधे का जप करते हुए जा रहें थे जैसे-जैसे नाव आगे बढ़ी, खतरे के संकेत मिलने लगे। श्रद्दालुओं ने रास्ते में खतरा देखते हुए नाविक को नाव लौटाने को कहा लेकिन नाविक ने अनसुना कर दिया जो अभी पुलिस के गिरफ्त में है वही पाटून पुल के ठेकेदार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर लोड ज्यादा था और किसी ने भी लाइफ जैकेट नही पहनी थी।
वही मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जगराओं पर मृत/कों के घऱ श्रद्धांजली देनेे पहुंचे, इसके बाद वो अंतिम संस्कार में शामिल होने श्म/शान घाट भी पहुंचे। उन्होने कहा मृतकों की यादगार बनाई जाएगी।


