आईपीएल के 14वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां इस सीजन का यह दूसरा मैच होगा।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अंक तालिका में मजबूती के लिए जीत जरूरी है। खास बात यह है कि गुजरात के कप्तान शुभमन गिल की वापसी की संभावना जताई जा रही है।
पिछले मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उनकी फिटनेस में सुधार हुआ है। अगर गिल टीम में लौटते हैं, तो युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को बाहर होना पड़ सकता है।
गिल की वापसी से गुजरात की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी, खासकर ओपनिंग जोड़ी फिर से खतरनाक साबित हो सकती है, जो आईपीएल की सफल जोड़ियों में गिनी जाती है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली अपने घरेलू मैदान का फायदा उठा पाती है या गुजरात अपनी मजबूत वापसी दर्ज करती है।
वही मौसम का बदलाव जारी है, बारिश हजारों मैच फैंस के लिए चिंता बनी हुई है, मंगलवार को गुवाहाटी में मुंबई-राजस्थान का मैच भी बारिश से प्रभावित रहा. दिल्ली में बीती रात मूसलाधार बारिश हुई है. ऐसे में फैंस इस बात से चिंतित है कि क्या आज का मैच भी बारिश से प्रभावित होगा.


