मोहाली, 3 अप्रैल: , पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश तथा सेशंस डिवीजन एस.ए.एस. नगर के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु ने 2 अप्रैल को जिला अदालतों का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर अतुल कसाना, कोमल मित्तल तथा हरमनदीप सिंह हंस सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति सिंधु ने अदालतों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और न्यायिक प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और सुधार के लिए सुझाव भी दिए। अपने संबोधन में उन्होंने न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और दक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति सिंधु ने जिला अदालत परिसर में पौधारोपण भी किया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और हरित भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक पहल का प्रतीक है .

Related Posts