पंचकूला, 2 अप्रैल : हरियाणा के आर्थिक एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, सैक्टर-1, में सांख्यिकीय सुदृढ़िकरण सहायता उप-योजना के अन्तर्गत क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘‘आंकड़ों पर आधारित और प्रभावी शासन के लिए मानव संसाधनों को सुदृढ़ बनाना‘‘था। इस प्रशिक्षण में हरियाणा के आर्थिक एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग के 30 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों की व्यवसायिक क्षमताओं, प्रशासनिक दक्षता और कौशल विकास को बढ़ाना था, ताकि शासन में आंकड़ों और प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग किया जा सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ आर्थिक एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग के निदेशक मनोज कुमार गोयल के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके बाद हरियाणा सरकार के वित्त एवं योजना विभाग के विशेष सचिव डाॅ0 जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने उद्घाटन भाषण दिया। उन्होंने सरकारी विभागों में नीति निर्माण, निगरानी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में डेटा एनालिटिक्स के प्रभावी उपयोग और एआई का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर प्रकाश डाला।

पहले सत्र में ‘‘साॅफ्ट स्किल्स डेवल्पमैंट लीडरशिप क्वालिटी, कम्युनिकेशन स्किल्स और पर्सनैलिटी डेवल्पमैंट‘‘ के विषय पर शिक्षाविद और प्रेरक वक्ता सुश्री प्रियंका पुनिया द्वारा अपना व्याख्यान दिया गया। इस सत्र में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संचार और भावनात्मक बुद्धिमता के विषय पर ध्यान केन्द्रित किया गया, जो कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण और व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम का समापन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आरके मोर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें वक्ताओं के बहुमूल्य योगदान और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी को स्वीकार किया गया।

Related Posts