आज 1 अप्रैल है और आज से महंगाई का बोझ जनता को उठाना पड़ेगा जिसमें कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए है सबसे पहले तो जंग का असर गैस सिलेडर पर दिख रहा है अब केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंड़र के रेट बढ़ा दिए है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम 218 रुपए तक बढ़ा दिए हैं।
दिल्ली, मुंबई से लेकर कोलकाता तक तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है. यहां बता दें कि पहली तारीख को सिर्फ 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। जिसके बाद होटलों में खाना, मैन्यू सब कुछ महंगा हो जाएगा। अब दिल्ली में सिलेंडर 194 रुपये, चेन्नई में 203 रुपये, मुंबई में 196 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये महंगा मिलेगा. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया।
पिछले 7 मार्च को भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. उस समय घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हुआ था. किमतो के बढ़ने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई थीॉ जो पहले 853 रुपये थी. पिछले एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.
अब इसका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते है ।


