मीडिल ईस्ट मे जारी संकट के कारण पूरेकई देशों में हालात अस्थिर है वही भारत में पेट्रोल- डीजल और LPG को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही है। सरकार का कहना है कि देश में ईधन और गैस को लेकर घबड़ाने की जरुरत नही है, सप्लाई सामान्य है। अब रसोई गैस की कमी के बीच लोग रसोई में केरोसिन का इस्तेमाल कर सकेंगे और स्टोव पर खाना बना सकेंगे. जंग के चलते पैदा हुए ऊर्जा संकट के बाद केंद्र सरकार ने केरोसिन पर बड़ा फैसला लिया है.
पेट्रोल-डीजल और LPG के बाद आम लोगों के हित में सरकार ने केरोसिन को लेकर बड़ी राहत दी है. पेट्रोलियम मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन मिलेगा. कुछ तेल कंपनियों ने जिनमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध कराएंगी, जहां से आम लोग केरोसिन खरीद सकेंगे. सरकार अब आम लोगों को राहत देने के लिए उनको खाना बनाने के लिए दिक्कत का सामना ना करना पड़े इस वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है ।
इस नये नियम के तहत देश के कई राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के पब्लिक डिस्- डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS/सरकारी राशन की दुकान) के जरिए 60 दिनों के लिए सुपीरियर केरोसिन ऑयल की एड-हॉक आपूर्ति की अनुमति दी है जिनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जैसे बड़े राज्य शामिल हैं.


