अमेरिका  इजरायल और ईरान के बीच चल रही जं/ग अब और भी ज्यादा खतरनाक मोड़ पर आ गई है। अब इस जं/ग में यमन के हूती विद्रोही भी उतर गए है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अब यमन की एंट्री हो गई है। हूतियों ने इजरायल पर हमला किया है। यमन से बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और आस-पास के कस्बों में सायरन बज उठे।

हूती विद्रोहियों ने शनिवार को इजरायल की ओर मिसाइल दागे. यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल के चलते सायरन बजने लगे. इजरायल के दक्षिणी शहर बेर्शेबा और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. यह मौजूदा युद्ध के दौरान पहली बार है जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से इजरायल को सीधे निशाना बनाया गया है.

इजरायल की सेना के मुताबित

इजरायल की सेना ने बताया कि शनिवार तड़के यमन ने इजरायल की ओर एक मिसाइल दागी थी। यमन से मिसाइल लॉन्च की पहचान की गई और एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गया. ईरान और हिज्बुल्लाह ने पूरी रात इजरायल पर हमले जारी रखे।

ईरान समर्थित हूती संगठने ने पहले ही चेतावनी दी थी  कि अगर अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले जारी रखे, तो वह सीधे युद्ध में कूद सकता है. वही हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने साफ कहा था कि उनकी ‘उंगली ट्रिगर पर है’ और जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सैन्य कार्रवाई करेंगे. हुतियों ने पहले भी इजरायल को अपना निशाना बनाया था। गाजा युद्ध के दौरान 2023 में उन्होंने कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे, जिससे रेड सी में शिपिंग और व्यापार पर बड़ा असर पड़ा था.

 

Related Posts