28 फरवरी को अमेरिका ईजराइल ने ईरान पर हवाई हम/ला किया जिसके बाद जं/ग की जवाबी कार्यवाही के बाद ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बनाया और दोनो पक्षों के बीच बयानबाजी और दावों के साथ युद/ध की आ/ग और भड़क गई । जं/ग के बीच अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 10 दिनों के लिए रोक दिए हैं. यानी भारतीय समय अनुसार 7 अप्रैल सुबह 5.30 बजे तक यह ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले नही किए जायेगे। राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि बातचीत काफी अच्छी चल रही है और ईरान के अनुरोध पर उन्होंने हमले रोकने का फैसला किया है.

कहा गया है कि पेंटागन (रक्षा विभाग का हेडक्वाटर) की तरफ से यह संभावित तैनाती ट्रंप को “अधिक सैन्य विकल्प देने के लिए है इसके साथ ही ट्रंप ने कहा ईरान ने 10 तेल टैंकर को गुजरने दिया है जिस पर पाकिस्तानी झंडे लगे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौते के लिए भीख मांग रहा है। ट्रंप के इस दावे को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है और साफ कहा कि ईरान की ऐसी कोई मंशा नही है।

इतना ही नही खबर यह भी है दोनो देश ग्राउंड पर आमने सामने की जंग के लिए सैनिक उतारने की तैयारी में हैं. अमेरिका जल्द 10 हजार सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेज सकता है जबकि ईरान ने इस संदेह में 10 लाख नए फाइटर जमा कर लिए हैं कि कहीं अमेरिका उसकी जमीन पर सेना न उतार दे, फिलहाल युद्ध रुकेगी या नही या और भी तबाही इसके द्वारा होगी यह चिंता का विषय बन गया है।

Related Posts