अमृतसर में पंजाब वेयरहाउस कारपोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की सुसाइट केस मामले में सीबीआई जांच को लेकर विपक्षी दल अड़ गए हैं।
इस मामले में आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की ।
सुनील जाखड़ के नेतृत्व में यह मुलाकात की गई ।
प्रतिनिधि मंडल ने गगनदीप रंधावा केस की जांच CBI को देने की मांग की सिफारिश कि है।
इस मौके पर सुनील जाखड़ ने कहा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपस मे मिले हुए है।
CBI जांच को लेकर कांगेस के कुछ बड़े नेता साइन नही कर रहे है।
जबकि गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच के लिए पंजाब के सांसदो का साइन मांग रहे है।
पंजाब मुख्यमंत्री मान और राजा वड़िग के 2021 वाले मामले का हवाला देकर सीबीआई जांच के पीछे हट रहे है।
उन्होने कहा पंजाब इंसाफ मांग रहा है और CM गुजरात से वोट मांग रहैं है।
अब यह मामला पंजाब में इंसाफ की लड़ाई है या राजनीति घमासान है ,क्या कहा जाएगा।


