उत्तराखंड के देहरादून में प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार यानी 23 मार्च को हुई एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक 22 साल के युवक को उसके ही कॉलेज के साथियों ने लाठी-डंडों और फावड़ों से इतना बुरी तरह पीटा कि रात होते-होते उसने दम तोड़ दिया. बतादें छात्र कैहरी गांव में खाना खाने आया था। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है जबकि बाकी की तलाश जारी है.
मृतक का नाम दिव्यांशु जाटराना है. वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोपा अंतर्गत ग्राम अथाई का रहने वाला था. छात्र पढ़ाई के सिलसिले में देहरादून आया था और प्रेमनगर में रहकर किसी निजी कॉलेज में पढ़ रहा था.
करीब साढ़े आठ बजे दिव्यांशु बावा की रसोई में खाना खाने गया था
कल 23 मार्च 2026 को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिव्यांशु कैहरी गांव के बावा की रसोई में खाना खाने गया था. लेकिन वहां घात लगाए उसके ही कॉलेज के कुछ छात्र लाठियां, डंडे और फावड़े लेकर बैठे थे उन्होने जैसे ही दिव्याशुं को देखा , उसके सिर पर इतना मारा कि वह वहीं गंभीर रूप से घायल हो गया.
उसके साथियों ने CHC प्रेमनगर पहुंचाया. हालत ज्यादा बिगड़ती देख डॉक्टरों ने छात्र को दून अस्पताल रेफर कर दिया । अस्पताल की एंबुलेंस खराब होने पर पुलिस खुद अपने सरकारी वाहन से दिव्यांशु को दून अस्पताल लेकर पहुंची और साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया । लेकिन जब तक परिवार वाले पहुचतें तब तक बहुत देर हो चुकी थी, देर रात इलाज के दौरान दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया.घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
जाचं के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों पक्षों के युवक प्रेमनगर के एक ही निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं. कॉलेज में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी।


