अब online फूड मगाना महंगा पड़ गया है. कंपनी ने अब प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाने का फैसला लिया है। अगर आप Swiggyसे खाना मंगवाते हैं तो जोरदार झटका लगने वाला है, कंपनी ने अब प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाने का निर्णय लिया है. आमतौर पर देखा गया है कि जब भी कोई एक कंपनी फीस बढ़ाती है, तो दूसरी कंपनी भी जल्द ही अपनी कीमतें बढ़ाने लगती है। Zomato ने भी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाया है। कंपनी के इस फैसले से अब हर ऑर्डर पर ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जोमैटो अब तक प्रति ऑर्डर 12.50 रुपए चार्ज करता था लेकिन अब प्लेटफॉर्म फीस 14.90 रुपए कर दिया गया है

चलिए आपको बताते हैं अब आप एक ऑर्डर पर कितनी फीस देंगे-

कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 17 फीसदी की बढ़ोतरी की है. स्विगी अब आप लोगों से 14.99 रुपए के बजाय हर ऑर्डर पर 17.58 रुपए की प्लेटफॉर्म फीस चार्ज करेगी

अब घर बैठे खाना मंगाना एक लग्जरी बनता जा रहा है। एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल और कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से रेस्टोरेंट्स अपने लिस्ट में खाने के रेट्स के दाम बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ डिलीवरी ऐप्स के ये ‘एक्स्ट्रा चार्जेस’ आम आदमी के बजट को बिगाड़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियां अब डिस्काउंट देने के बजाय अपनी कमाई के नए जरिए ढूंढ रही हैं।

जो ग्राहक रोजाना या अक्सर बाहर से खाना मंगाते हैं, उनके लिए महीने का कुल खर्च अब काफी ज्यादा बढ़ जाएगा और कही ना कही अब ग्राहक अपनी जेब को देखते हुए खाने का ऑडर भी करेंगे। अब कंपनी के ऑर्डस पर भी कुछ फर्क पड़ेगा।

 

Related Posts