पंचकूला, 20 मार्च: उपायुक्त सतपाल शर्मा के निर्देशानुसार आज जिले के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा ऑनलाईन ड्राॅ के माध्यम से चयनित 4 अनुसूचित जाति के किसानों द्वारा खरीदे गए ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन किया गया।
चयनित किसानों में संजीव कुमार पुत्र धर्मपाल गांव टोका, मेहर सिंह हुडिया पुत्र प्यारेलाल गांव वार्ड-8 एमसी पंचकूला, अतुल आर्य पुत्र राम किशन गांव वार्ड-10 एमसी पंचकूला, एवं नरेश कुमार पुत्र जिता राम, गांव भूड, शामिल थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियन्ता ओमप्रकाश महिवाल ने बताया कि चयनित किसानो द्वारा खरीदे गए ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन विभागीय ऑनलाईन मोबाईल ऐप द्वारा किया गया। विभाग द्वारा एस0बी0-89 स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानो को 45 एचपी एवं उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर के लिए 50 प्रतिशत या अधिकतम 3 लाख रुपये देने का प्रावधान है। जो किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत है और जिन्होने पिछले 5 वर्षों के दौरान ट्रैक्टर पर सब्सिडी का लाभ नही लिया है, वह किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
उन्होने बताया कि आवेदन करने के लिए स्वंय के नाम कृषि योग्य भूमि, परिवार पहचान पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। लाभार्थियो का चयन जिलास्तर पर गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाता है। चयनित किसान द्वारा विभागीय पोर्टल पंजीकृत अपनी पसन्द के निर्माता से मोलभाव करके ट्रैक्टर खरीदे गए है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान अनुदान पर लिए गए ट्रैक्टर को अगले पांच वर्षो तक बेच नही सकता।


