दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता ने महिलाओँ के दर्द को समझा है उन्होने एक ऐसी योजना की शुरुआत की है जो महिलाओँ के लिए कुछ तो जरुर मदद करेगी। बतादें दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए एक खास पेंशन योजना शुरू की है, जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक में ट्रासंफर करेगी।
यह योजना दिल्ली सरकार की ओर से दी जाने वाली सीधी सहायता है, ताकि महिलाएं अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें और सम्मान के साथ जीवन जी सकें. इस योजना का मुख्य मकसद उन महिलाओं की मदद करना है जो अकेले जीवन जी रही हैं, जिनकी आमदनी बहुत कम है,जो किसी दूसरे सहारे पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं, सरकार चाहती है कि ऐसी महिलाएं अपनी जरूरतों के लिए किसी पर बोझ न बनें और उन्हें हर महीने एक तय रकम मिलती रहे.
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें –
महिला की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए,
महिला विधवा, तलाकशुदा, पति से अलग रहने वाली, छोड़ी गई या पूरी तरह बेसहारा हो,
महिला कम से कम पिछले 5 साल से दिल्ली की निवासी हो,
महिला की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम हो, आय में किराया, ब्याज, खेती या कोई भी कमाई शामिल मानी जाएगी,
महिला को पहले से किसी दूसरी सरकारी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा हो.
अगर ये सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो महिला इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है.
महिला के पास आधार कार्ड होना जरूरी है, बैंक खाता सिर्फ महिला के नाम पर होना चाहिए (जॉइंट अकाउंट मान्य नहीं)
बैंक खाता दिल्ली के किसी बैंक में होना चाहिए, बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए
इन शर्तों के आधार पर महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है।
योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है.
जिसके लिए दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाएं.
पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
लॉगिन करने के बाद Women in Distress Pension Scheme का फॉर्म खोलें.
फॉर्म को पढ़ कर सभी जरुरी जानकारी सही सही भरें.
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद को संभालकर रखें.
आवेदन की जांच होने के बाद सभी जानकारी सही पाई जाने पर महिला के बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।
दिल्ली सरकार की यह योजना वाकई में महिलाओँ के लिए बड़ी मददगार बनेगी क्योंकि जितना भी हम आगे निकल गए है महिलाओँ की स्थिति में बहुत सुधार अभी भी नही हो पाया है। महिलाएं अभी भी लाचार और बेबस है दिल्ली सरकार की यह योजना महिलाओँ को किसी के उपर निर्भर नही रहने देगी।


