चंडीगढ़ में अभी थोड़ी देर में मेयर वोटिंग शुरु हो जाएगी। बतादें इसके लिए सभी पार्षद नगर निगम ऑफिस पहुंच गए है। वही पुलिस ने भी सुरक्षा को बढ़ा दी है।

चंडीगढ़ को आज नया मेयर मिल जाएगा. मेयर चुनाव इस बार बहुत ही दिलचस्प होने वाला है,

क्योंकि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन नही किया इसलिए इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा,

आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस, तीनों ने ही अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

इतना ही नहीं चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि  पहली बार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव हाथ खड़ा करके होंगे.

तीनों ही पदों के लिए तीनों पार्टियों ने उम्मीदवार उतारे हैं.

चुनाव के लिए वोटिंग 11 बजे से शुरू होगी,यह शहर का 29वां मेयर होगा।

इसके लिए पहले एक उम्मीदवार का नाम लिया जाएगा और कहा जाएगा कि जो पार्षद इसके पक्ष में हैं वो हाथ खड़ा करें. फिर गिनती की जाएगी.

यही तरीका दूसरे और तीसरे उम्मीदवार के लिए अपनाया जाएगा. वोटिंग के दौरान अगर कोई कंफ्यूजन की स्थिति बनती है तो प्रिसाइडिंग ऑफिसर पॉर्षद से पूछेंगे कि वो किसे वोट देना चाहते हैं.

जिस उम्मीदवार के पक्ष में सबसे ज्यादा हाथ खड़े होंगे, उसे मेयर चुना जाएगा. चंडीगढ़ के सांसद भी इसमें वोट डालते हैं. चंडीगढ़ के सांसद कांग्रेस के मनीष तिवारी हैं.

आज चंडीगढ़ नगर निगम में 35 पार्षद वोट करेंगे

चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के पास 18

आम आदमी पार्टी के पास 11

कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं 

 

 

Related Posts