आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. कपल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया. एक्ट्रेस परिणीति ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो और एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक केक नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है 1+1=3 और उसमें नन्हें-नन्हें पैरों के निशान बने हैं. वहीं वीडियो में परिणीति, राघव चड्ढा का हाथ थामे चलते हुए दिखाई दे रही हैं.कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा -हमारा छोटा सा ब्रह्मांड रास्ते में है.शुक्रिया, हमें अपार आशीर्वाद मिला है.इसके साथ उन्होंने नजर न लगने के लिए इमोजी भी लगाया है. आपको बतादें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 23 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में बेहद शाही अंदाज़ में शादी की थी. उनकी शादी उस वक्त सुर्खियों में छाई रही थी. वही इस ख़बर से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है इसके साथ ही फैंस और बॉलीवुड सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं. प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर अपनी खुशी जताई. रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24


