मनकीरत औलख निशाने पर
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को एकबार फिर ध/म/की भरा मैसेज आया है जिसमें लिखा है, “तैयारी कर ले बेटे तेरा टाइम आ गया है चाहे तेरी पत्नी हो या चाहे तेरा बच्चा हो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है, बेटा तेरा नंबर लगाना है, यह न समझना कि तुझे कोई धमकी में कोई मजाक किया गया है,नंबर लगाना है बेटे, देख अब तेरे साथ क्या क्या होता है”, मनकीरत को यह धमकी इटली के एक नंबर से आए मैसेज में दी गई है। विदेशी नंबर से आए मैसेज में सिंगर मनकीरत औलख और उनके परिवार ध/म/की दी गई है। सिंगर की तरफ से पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज करवाई है। मनकीरत औलख हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले हैं। पंजाब में सिद्धू मूसे वाला की ह/त्या के बाद मनकीरत ने भी सुरक्षा की मांग की थी। हरियाणा के रहने वाले मनकीरत औलख जो फतेहाबाद के रहने वाले एक पंजाबी सिंगर है, पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा रुतबा रखने वाले मनकीरत एक बड़ी हस्ती हैं। आज उनको कॉल और वॉट्सऐप पर इस तरह का मैसेज आया है, आपको बतादें इस मामलें में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहें है किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से इस संबध में कोई बयान नहीं आया, वही पंजाबी सिंगर का 13 अप्रैल 2023 को रे/की की गई थी, मनकीरत औलख को यूथ अकाली नेता विक्की मिंडूखेड़ा का करीबी माना जाता है, 7 अगस्त 2021 को मोहाली के सेक्टर -71 में कार सवार युवकों ने विक्की को गो/ली मार दी थी, फिलहाल आये दिनों पंजाब में सिंगर को निशाना बनाया जा रहा है,इस पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है और इसको कैसे रोकेगी, ये देखना है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24


