चंडीगढ़, 25 फरवरी:  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाया जा रहा निर्णायक अभियान ‘गैंग्स्ट्रां ते वार’ 36वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस अभियान के तहत  पंजाब पुलिस ने बुधवार को राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर 546 छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। सभी जिलों की पुलिस टीमों ने Anti-Gangster Task Force (AGTF) के समन्वय से राज्यभर में विशेष ऑपरेशन चलाए। अभियान के 36वें दिन पुलिस टीमों ने 148 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11,413 हो गई है।

इसके अलावा, 143 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 134 लोगों को पूछताछ के बाद सत्यापन उपरांत रिहा कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन घोषित अपराधियों (PO) को भी गिरफ्तार किया। लोग वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुमनाम रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर दे सकते हैं।

बुधवार को 88 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन, 175 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 27,520 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। पिछले 361 दिनों में कुल 51,216 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Posts