शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है. शुक्रवार के दिन विधि विधान के साथ माता लक्ष्मीजी की पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि मिलती है, कष्ट से मुक्ति मिलती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है. शुक्रवार की पूजा से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है. दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और परिवार में शांति बनी रहती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है. लक्ष्मीजी की कृपा से शुक्र ग्रह की चमक बढ़ती है, जिससे आकर्षण, तेज और व्यक्तित्व में निखार आता है।
सफेद वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ
इस दिन सफेद वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है. सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दही, मिश्री आदि का दान करने से सौभाग्य बढ़ता है. इत्र, चंदन या गुलाब जल जैसी सुगंधित वस्तुएं चढ़ाना पूजनीय माना गया है.

माता लक्ष्मी की पूजा कैसे करें
शुक्रवार को सुबह स्नान के बाद घर की सफाई करें और पूजा स्थान तैयार करें. देवी लक्ष्मी या संतोषी माता के सामने दीपक और अगरबत्ती जलाएं. सफेद कपड़े पहनें और माता को गुड़, चने और मिश्री का भोग लगाएं. माता को कमल का फूल पसंद है तो उनहें कमल का फूल चढ़ाएं । श्री सूक्त का पाठ जरुर करना चाहिए इस पाठ से माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है , इसके बाद आरती करें और परिवार की सुख-शांति, धन-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें. मान्यता है कि शुक्रवार का व्रत रखने से देवी लक्ष्मी और संतोषी माता दोनों की कृपा प्राप्त होती है। अपने शक्ति अनुसार आप व्रत भी रख सकती है। बस अपना मन साफ रखें तो हर मनोकामना जरुर पूरी होती है माता लक्ष्मी की कृपा से।

कुछ खास उपाय करके आप अपनी मनोकामना पूरी कर सकते है
शुक्र ग्रह अगर कुंडली में कमजोर हो तो शुक्रवार को गाय का शुद्ध घी मंदिर में दान करने से शुक्र बलशाली बनेंगे तथा धनलाभ मिलेगा।
अगर नौकरी, व्यापार या किसी अन्य कार्य में अवरोध आ रहा हैं तो शु्क्रवार को काली चींटियों को शकर खिलाएं, इससे आपकी बाधा दूर होगी।
पति-पत्नी का रिश्ता तनावपूर्ण हो गया है तो शुक्रवार के दिन प्रेमपूर्ण पक्षी जोड़े की तस्वीर या चित्र अपने बेडरूम में लगाएं। इससे रिश्ते मजबूत होंगे।
शुक्र की शांति तथा लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को सफेद White और गुलाबी Pink रंग के वस्त्र पहनना शुभ फलदायी रहेंगे। जहां तक हो सके इसी रंग के रूमाल का भी इस्तेमाल करें।
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और आर्थिक समृद्धि आती है। धन लाभ के लिए घी के दीपक में केसर वाली लाल धागे की बाती डालें, तो और भी शुभ माना जाता है
पुरुष हो या महिला अपने पति और पत्नी का सम्मान करें। इतना ही नहीं अन्य महिलाओं के प्रति भी सम्मान की भावना और दृष्टि रखें इससे आप शुक्र ग्रह के हानिकारक प्रभावों से तो बचेंगे ही इसके साथ ही धन-वैभव के कारक शुक्र आपके सभी सुखों में वृद्धि करेंगे।
इसिलिए हर महिला का सम्मान करें क्योंकि हर स्त्री में कोई न कोई देवी का रुप ज़रुर रहती है।
Top Tags