सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया। मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया और भारतीय बल्लेबाज मैदान में उतरे।
शुरुआत में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने छक्के चौके लगाने शुरु किए जिसके बाद दोनों ओपर्नस ने कीवी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 46 बॉल 89 रन बनाकर शानदार फॉर्म बरकरार रखा. ईशान किशन ने भी 25 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं शिवम दूबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को 255/5 के स्कोर तक पहुंचा दिया ।
कप्तान सूर्य कुमार यादव क्या बोले?
कप्तान सूर्य कुमार यादव ने बताया कि उन्हें इस जीत का एहसास कुछ देर बाद होगा। अभी लग रहा है यह एक सपना है। लेकिन मै बहुत खुश हूं। उन्होने कहा 2024 विश्व कप के बाद यह सफऱ शुरु हुआ जब भारतीय क्रिकेट प्रशासन और सीनियर खिलाड़ियो ने उन पर भरोसा जताया जिसने उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया।
उन्होने कहा भारतीय टीम पिछले 2 सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और यह आगे भी जारी रखे यही हमारा लक्ष्य था उन्होने फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बेहतरीन खिलाड़ी है । भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार पैदा होते हैं.
Top Tags