नए साल के मौके पर अधिकतर भक्त माता के दर्शन का प्लान बनाते है। जिसके वजह से मंदिरो में भारी भीड़ होती है। वही माता वैष्णो देवी में भारी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए उमड़ पड़े है। हालात ये हैं कि मंदिर में पैर रखने की भी जगह नहीं है। ऐसे में श्रद्धालुओं को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और व्यवस्थाएं भी सही ढंग से चलाना एक बड़ी चुनौती बन रही है। इस बीच श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने वर्तमान में नए पंजीकरण और RFID कार्ड जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि भवन और यात्रा मार्ग पर भीड़ का दबाव कम किया जा सके और पहले से मौजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मथुरा वृंदावन मंदिर कमेटी ने भी लोगों से पांच जनवरी तक बुजुर्गों और बच्चों के साथ मथुरा वृंदावन न आने की अपील की थी लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। भक्तों के उत्साह को देखते हुए बांके बिहारी जी के मंदिर में दर्शन की टाइमिंग बढ़ाई गई है। भक्तों के आने जाने के लिए अलग अलग गेट खोले गए हैं।
Top Tags