पहाड़ो पर होने वाली बर्फबारी ने मौसम का मिजाज ही पूरी तरह बदल दिया है. वही उत्तराखंड में बर्फबारी होने से ऊचांई वाले इलाके बर्फ से ढ़के हुए है केदारनाथ बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब के ऊपरी क्षेत्र में बर्फ के फाहे गिरे,जिससे पहाडो में ठंड बढ़ गई वही आज मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है और हल्की बारिश की संभावना हो सकती है
देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, काशीपुर और कोटद्वार जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लगभग 4°C से 6°C के बीच रहने का अनुमान है. कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से सड़क और हाईवे पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी होगी. स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी सुबह की ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ सकता है. वहीं पहाड़ी जिलों जैसे चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में सुबह का तापमान –2°C से 2°C तक गिर सकता है. ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने और हल्की बर्फबारी की संभावना बनी रह सकती है. हरिद्वार औऱ ऊधम सिंह नगर जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
दोपहर के समय मौसम थोड़ा साफ हो सकता है. मैदानी इलाकों में धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 15°C से 18°C तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि ठंडी हवाओं के चलते धूप में भी गर्माहट कम महसूस होगी.
Top Tags