ईरान और US के बीच तनाव अपने चरम पर है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कई रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि तेहरान के वाशिंगटन के साथ न्यूक्लियर डील करने में नाकाम रहने के बीच US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर लिमिटेड स्ट्राइक का ऑर्डर दे सकते हैं।
लोगों को ईरान छोड़ने की दी सलाह
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है. साथ ही एडवाइजरी जारी की है, इसमें ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों, जिनमें स्टूडेंट, तीर्थयात्री, बिजनेस करने वाले लोग और टूरिस्ट शामिल हैं, इन सब से कहा गया है कि वे मौजूद ट्रांसपोर्ट के तरीकों से देश छोड़कर निकल जाएं। भारतीय दूतावास ने यह एडवाइजरी 14 जनवरी, 2026 को पहले ही जारी कर दिया था ईरान में भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया, ‘सभी भारतीय नागरिकों और PIO को सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए।’
भारतीय दूतावास की तरफ से आगे कहा गया, ‘ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखनी चाहिए।’ अब इस एडवाइजरी को आगे बढ़ाते हुए जारी नोटिस में कहा गया है जिसमें सावधानी बरतने की अपील की गई। इंडियन एम्बेसी ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट और ID सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है।
पूर्व CIA अधिकारी जान किरियाकोऊ ने दावा किया हैं कि अमेरिका सोमवार या मंगलवार से ईरान पर हमला शुरू हो सकता है। इसके साथ ही भारतीय दूतावास के तरफ से मदद के लिए इमरजेंसी नंम्बर भी जारी किया गया है। नागरिक नीचे दिए गए इमरजेंसी नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
+989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359।
Top Tags