पंजाब में बारिश को लेकर Update, IMD ने दी जानकारी

पंजाब पिछले दिनों से भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहा हैं जिसके वजह से खूब त्रा/सदी भी हुई हैं, वही अब पंजाबवासियों के लिए मौसम विभाग से अच्छी खबर आई है, दरअसल, मौसम विभाग ने अब 9 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर कोई भी अल/र्ट जारी नहीं किया है। आज भी पंजाब के कई जिलों में सुबह तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।  कम जलभराव वाली जगहों पर खिले धूप से पानी सुखने लगें हैं, मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा भविष्यवाणी के अनुसार 5,6 और 7 सितंबर को लेकर फिलहाल बारिश का कोई अल/र्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इन तारीखों के दौरान कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तबा/ही मचाने वाली बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर से 9 सितंबर तक किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, जबकि 10 सितंबर के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से पंजाब में बारिश ने काफी नुकसान किया है। खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बा/द हो गई है, सड़कें और पुल टूट चुके हैं। कई गरीब परिवारों के घरों की छतें गिर गई हैं और पंजाब सरकार लगातार राहत कार्य कर रही है। अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राहत की बात कही है, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है कि पंजाब के हालात धीरे-धीरे संभल जाएंगे, आपको बतादें पंजाब सूबे में 30 लोग बा/ढ़ के चलते मा/रे गए हैं, जबकि 3.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें पला/यन तक करना पड़ा है, सतलुज, रावी और ब्यास नदियों में आई बा/ढ़ से जूझ रहे पंजाब की चिं/ता बढ़ गई हैं इस बीच IMD द्वारा की गई भविष्यवाणी ने पंजाब की चिं/ता कुछ कम कर दी हैं,रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24