उत्तर प्रदेश मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट आज 6 जनवरी को जारी हो गई है. इस सूची में लगभग 2.89 करोड़ वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं.
बतादें उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन के तहत पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अनुसार यूपी में करीब तीन करोड़ वोटर्स के नाम कटे हैं और मौजूदा समय में 12 करोड़ 55 लाख वोटर हैं. उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के बाद प्रदेश की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है. इस बार की गणना में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. यूपी में जहां पहले मतदाताओं की संख्या 15 करोड़ के पार थी, वहीं अब यह घटकर लगभग 12 करोड़ रह गई है.
अगर आज प्रकशित की गई वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके पास एक महीने का समय है. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक तय की गई है. वहीं, 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस अवधि के दौरान प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा
Top Tags