केंद्रीय कृषि मंत्री एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहन पंजाब दौरे पर हैं.
केंद्रीय मंत्री मोगा पहुंचे वहां पर एक गांव में शिवराज सिंह ने किसानों के साथ मंजे पर बैठकर खाना खाया.
मंत्री शिवराज सिंह मक्के की रोटी और सरसों का साग खाकर काफी खुश नजर आए.
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि खाना खा कर मजा आ गया. ऐसा लग रहा है मैं अपने घर आया हूं।
उनके कार्यक्रम के अनुसार यहां वे किसानों और मनरेगा में काम करने वाले लोगों से बातचीत करेंगे।
मंत्री शिवराज चौहान मोगा के गांव रनशिह कलां में किसानों को सम्मानित भी करेंगे।
इसके साथ ही दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं को ग्राउंड पर उतारने के लिए चर्चा करेंगे।
बतादें केंद्रीय मंत्री के साथ पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत अन्य पार्टी के नेता भी मौजूद हैं।
Top Tags