नववर्ष पर वृंदावन में ट्रैफिक डायवर्जन, बड़े वाहनों पर रोक

नए वर्ष के शुरुआत में सभी मंदिर जाते है क्योंकि भगवान का आर्शिवाद लेकर वो नये वर्ष की शरुआत करते है।

वही नए वर्ष को देखते हुए यातायात पुलिस ने वृंदावन में वाहनों के लिए नया डायवर्सन प्लान जारी किया।

2 जनवरी तक वृंदावन में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया।

वृंदावन आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूटों पर 21 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

श्रद्धालु अपने वाहन यहां पर खड़ा करेंगे। इसके साथ ही बड़े वाहनों का आवागमन भी पूरी तरीके से रोक दिया गया है।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि नए वर्ष के स्वागत के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ वृंदावन आती है।

इसलिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के बड़े वाहनों का वृंदावन की ओर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसी के साथ ही दो जनवरी तक कोई भी बाहरी वाहन वृंदावन के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा।