हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के लोगों को कल यानि शनिवार को बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिससे करोड़ों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। टोहाना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार 13 दिसंबर को पूरी होने जा रही है. हिसार रोड को रतिया रोड से जोड़ने वाले बाईपास पर बनाए गए नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. बतादें सीएम नायब सैनी अपने फतेहाबाद दौरे के दौरान इस नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे. इस संबंध में PWD विभाग के उच्चाधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, ताकि उद्घाटन के तुरंत बाद बस स्टैंड को जनता के लिए खोल दिया जाए.
जानकारी के लिए बता दे की सीएम नायब सैनी जिले भर के अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसी कड़ी में टोहाना के उक्त नवनिर्मित नए बस स्टैंड का उद्घाटन भी करवाया जाएगा है
मुख्यमंत्री सैनी द्वारा बस स्टैंड के उद्घाटन के साथ ही सभी रूटों की बसों का आवागमन नए बस स्टैंड से शुरू हो जाएगा। बता दें कि पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली ने उक्त नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए 15 अक्टूबर 2023 को पहले नवरात्रि पर भूमि पूजन किया था। अब नए बस स्टैंड के शुरू होने से टोहाना शहर में रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
Top Tags