बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 16 दिन के बाद समाप्त होने जा रही है. लगभग 1300 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 23 जिलों से होकर गुजरने के बाद सोमवार को पटना के गांधी मैदान में यह यात्रा इंडिया ब्लॉक के शक्ति प्रदर्शन के साथ समाप्त हो रही है,
राहुल गांधी ने एसआईआर को ‘वोट चोरी’ बताते हुए एक तरफ जहां चुनाव आयोग पर निशाना साधा, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और उसके गठबंधन पर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश का आरोप भी लगाते हुए नज़र आए,
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बिहार में चल रही राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” में शामिल होने पटना पहुंचे. जहां वे यात्रा में शामिल हुए. पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.
‘वोटर अधिकार मार्च’ नाम दिया गया- गौरतलब है कि 17 अगस्त से बिहार में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” चल रही है. जिसका आज पटना में समापन है. इस यात्रा में विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए हैं. इसमें राजद नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता-कार्यकर्ता सहभागी शामिल हो रहे हैं। महागठबंधन ने इसे ‘वोटर अधिकार मार्च’ नाम दिया है।
राहुल गांधी समेत महागठबंधन के तमाम नेता डाक बंगला में बनाए गए मंच पर पहुंच गए,जहां से वह सभा को संबोधित करेगें, इस दौरान पटना में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कार्य़कर्ताओं में उत्साह दिख रहा हैं,इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाकपा महासचिव डी राजा, टीएमसी नेता यूसुफ पठान समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता मंच पर मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं के हाथ में अपनी अपनी पार्टी के झंडे नजर आ रहें हैं,आपको बतादें यह मार्च गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली के साथ शुरु हुआ और बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धाजंली अर्पित कर समाप्त होगा, वही पटना जिला प्रशासन ने डाकबंगला चौराहा तक ही मार्च की अनुमति दी हैं इसके साथ ही मार्च को लेकर गठबंधन के नेताओं का जोश बहुत ही हाई नजर आ रहा हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags