प्रभु हनुमान को प्रसन्न करने के लिए ले भगवान श्री राम का नाम

मंगलवार का दिन प्रभु श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी को समर्पित है, कहते है अगर प्रभु हनुमान को खुश करना है तो श्री राम का नाम लिजिए कहते है प्रभु श्री राम का नाम लेने से हनुमान जी खुद प्रसन्न हो जाते है, मंगलवार को हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उनका विधि विधान से पूजन और व्रत किया जाता है कहते है मंगलवार को हनुमान को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपायों को करके आप अपने जीवन के संकटों से मुक्ति पा सकते है और जीवन में सुख, समृद्दि का आगमन होता है। इसके साथ हनुमान चालीसा औऱ बजरंग बाण का पाठ करने  से संकटों से मुक्ति मिलती है।

इन उपायो से करें प्रभु हनुमान को खुश

बजरंगबली को सिंदूर बहुत प्रिय है मंगलवार के दिन प्रभु श्री हनुमान जी को नारंगी रंग का सिंदूर जरूर चढ़ाएं..इसके साथ ही चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर भी चढ़ा सकते हैं.

 

पूजा के समय चमेली के फूल अर्पित करें, चमेली के तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति और तरक्की बनी रहती है.

 

मान्यता है कि इस दिन दान करने से कुंडली का मंगल मजबूत होता है. इस दिन आप लाल फूल, लाल कपड़ा, लाल चंदन, बादाम और तांबे के बर्तन दान कर सकते हैं. इससे हनुमान जी की कृपा मिलती है और आपकी हिम्मत और कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है. इसके साथ ही गरीबों को खाना भी खिलाने से प्रभु कृपा प्राप्त होती है।

 

मंगलवार को श्रीहनुमान जी को मीठा पान चढ़ाना बहुत अच्छा माना जाता है.लेकिन पान में चूना, सुपारी या तंबाकू नही डालें. कहा जाता है कि ऐसा करने से दुश्मनों से राहत मिलती है, डर और निगेटिविटी खत्म होती है औऱ जीवन में खुशहाली आती है।