उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.
यहां तीन सगी बहनों ने जो नाबालिग थी, तीनों ने 9वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है.
तीनों की मौत हो गई. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही
यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है.
जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों लड़कियों को मोबाइल गेम खेलने की लत थी.
जिसके कारण मम्मी-पापा की डांट से तीनों बहनें इस कदर खफा हो गईं कि
एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली बताया जा रहा है कि
तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी. तीनों टारगेट गेम खेलती थीं.
परिवार के मुताबिक तीनों बहने कोई कोरियन गेम खेलने की आदि थीं. घटना से परिवार सदमे में है.
पुलिस को तीनों बहनों का एक सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि, पुलिस अभी जांच में जुटी है.
सूचना पर देर रात ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा मिला है-‘मम्मी पापा सॉरी , जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे,
अब आपको पता चलेगा हम इस गेम से कितना प्यार करते थे.
Top Tags