पहाड़ो पर मौसम फिर से सर्द हो गया है पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह भर से मौसम खराब बना हुआ है वही उत्तराखंड़ में 7 मार्च के बाद जहां 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का दौर चल रहा था तो उसके बाद यह बढ़कर अब 3800 मीटर हो गया था. आज 13 मार्च को भी 3800 मीटर की ऊंचाई वाली क्षेत्र में खराब मौसम का यह दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों जिनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों बद्रीनाथ, केदारनाथ में मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हरिद्वार नैनीताल उधम सिंह नगर देहरादून पौड़ी चंपावत अल्मोड़ा के साथ कुछ जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहने वाला है लेकिन पहाड़ों पर खराब मौसम का प्रभाव चलने वाली ठंडी हवा में साफ नजर आएगा.
खराब मौसम का सिलसिला आज भी उत्तराखंड में जारी रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 13 मार्च शुक्रवार को भी उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है. आज मौसम के दायरे में थोड़ी राहत रहेगी. मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा.
14 मार्च शनिवार को मौसम के दायरे में बदलाव होगा 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे यानि मौसम ठंड रहेगा जिससे निकलने वाली धूप में गर्माहट नहीं रहेगी इसका असर निचले इलाकों में रहने वालों पर पड़ेगा जिनमें बच्चे और बुजुर्गों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा ।
Top Tags