पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुहिम का औपचारिक शुभारंभ करेंगे
बतादें पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम पूरे सख्ती के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई आधी-अधूरी नहीं होगी, बल्कि इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
इसी कड़ी में आज बुधवार को जालंधर में इस अभियान के दूसरे चरण की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद मौजूद रहेंगे।
बतादें इस मुहिम के पहले चरण में मिली सफलता के बाद अब सरकार ने नशा/ तस्करों और ड्र/ग माफि/याओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करने का निर्णय लिया है।
पहले चरण में अब तक 1,859 किलो हेरो/इन जब्त की गई, जबकि 43,000 से अधिक न/शा तस्क/र गिर/फ्तार किए गए।
इस मुहिम को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब में न/शे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए यह मुहिम बेहद जरूरी है। पहले चरण में मिली सफलता ने साबित कर दिया कि हम मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ गंभीर कार्रवाई कर सकते हैं। दूसरे चरण में हम और भी कड़े कदम उठाएंगे और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
Top Tags