अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैअब उसे पुलिस अमृतसर ले आई है और उसे थोड़ी देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी सुव्हान अपने कॉलोनी में ही संचालित भाई के मेडिकल स्टोर पर काम करता है। 15 जनवरी को वह अमृतसर घूमने गया था।
इस दौरान उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वीडियो में युवक गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करता दिखाई दे रहा था। और विडियों में साफ दिख रहा था कि उसने जान कर यह काम किया था उसके इस कारनामें के बाद सिक्ख समुदाय के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। साथ ही जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था।
कुल्ला करने के बाद वह गोल्डन टेंपल परिसर में घूमता हुआ भी नजर आया , 24 जनवरी को गाजियाबाद में निहंगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कि थी और पुलिस के हिरासत में कर दिया था जिसके बाद वह गाजियाबाद पुलिस के हिरासत में ही था , अब वह अमृतसर लाया गया है।
Top Tags