Umrah Bus Accident In Saudi Arabia: सऊदी अरब के मक्का-मदीना हाईवे पर हुए भीष/ण बस हादसे ने भारत के कई परिवारों को गहरा सदमा पहुंचाया है। यह दुर्घ/टना तब हुई जब उमरा के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस को पीछे से एक तेज रफ्तार फ्यूल टैंकर ने टक्कर मार दी। इस भयानक हा/दसे में 45 भारतीय नागरिकों की जा/न चली गई, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे और इनमें से अधिकतर हैदराबाद के रहने वाले थे। अब मारे गए लोगों का सऊदी अरब में ही उनके रीति-रिवाजों के अनुसार अंति/म संस्का/र किया जाएगा , इस दुख/द घट/ना के बाद तेलंगाना मंत्रिमंडल ने यह महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला लिया है।
सऊदी में ही दफनाए जाएंगे शव
तेलंगाना सरकार ने घोषणा की है कि बस हादसे में जा/न गंवाने वाले 45 भारतीय तीर्थयात्रियों के श/वों को उनके धार्मिक रिवाजों के अनुसार सऊदी अरब में ही दफ/नाया जाएगा। यह निर्णय सऊदी अरब के कानून और हज एवं उमरा मंत्रालय के नियमों को देखते हुए लिया गया है। नियमों के अनुसार सऊदी अरब में अगर किसी भी यात्री की मौ/त होती है तो उसके श/व को वहीं दफनाया जाता है. वही जिन 45 भारतीयों की मौ/त हुई है, वो सभी उमरा के लिए सऊदी गए थे. इसी यात्रा के दौरान उनकी बस हाद/से का शिकार हुई, ऐसे में उन सभी लोगों के श/वों को सऊदी में ही दफ/ना दिया जाएगा
सऊदी में कानून बनाया गया है. इसमें उमरा मंत्रालय की तरफ से साफ दिशा-निर्देश जारी होते हैं और यात्रा पर गए लोगों को एक डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाया जाता है. इस पर साइन किए बिना मक्का-मदीना की यात्रा नहीं की जा सकती है. इस फॉर्म पर साफ अक्षरों में यह बात लिखी होती है अगर यात्रा के दौरान सऊदी की जमीन पर किसी की मौ/त हो जाती है तो उसके श/व को सऊदी में ही दफ/नाया जाएगा, उसका श/व वापस उसके देश नहीं भेजा जा सकता है.
तेलंगाना सरकार ने किया मुआवजा का ऐलान
तेलंगाना सरकार ने मृ/त/क परिवारों को सांत्वना के रूप में 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
मोदी औऱ विदेश मंत्री ने प्रकट किया दु/ख
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर दोनों ने इस घटना पर गहरा दु/ख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रियाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास पी/ड़ितों को हर संभव मदद दे रहा है और हमारे अधिकारी सऊदी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
Top Tags