संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरुआत..बजट सत्र दो चरणों में होगा

भारतीय संसद का सबसे महत्वपूर्ण बजट सत्र आज से शुरू हो गया है । 18 वीं लोकसभा का बजट सत्र आज, 28 जनवरी बुधवार से शुरू हुआ . इसके साथ ही लोकसभा औऱ राजसभा की जॉइंट मीटिंग की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभीभाषण के साथ शुरु हुई। बतादें बजट सत्र दो हिस्सों में चलेगा, पहला 28 जनवरी से 13 फरवरी तक औऱ दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। यह सत्र दो चरणों में कुल 65 दिनों तक चलेगा, जिसमें 30 बैठकें होंगी। इस बार बजट 1 फरवरी, रविवार को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  अपना लगातार 9वां बजट पेश करने जा रही हैं।

वही आज राष्ट्रपति मुर्मू ने स्पीच में VB जी राम जी कानून का जिक्र किया। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया और कानून वापस लो के नारे लगे। वही सत्ता पक्ष के लोगो ने तालियां बजा कर इसका स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने असम के कामाख्या और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच शुरु हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सराहना की औऱ इसे भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

बजट सत्र के संयुक्त संत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को भारत का शौर्य दिखा दिया. राष्ट्रपति ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत आतंकी कैंप को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया, जिससे भारत की सामरिक क्षमता और त्वरित कार्रवाई की ताकत दुनिया के सामने और अधिक स्पष्ट हुई.