हरियाणा में कल रात से ही बारिश हो रही हैं, वहीं मौसम विभाग से हरियाणा में बारिश को लेकर अ/लर्ट भी जारी कर दिया हैं, पंचकूला में देर रात से सुबह तक हुई इस सीजन की सबसे भारी बारिश ने जमकर त/बा/ही मचाई है।पंचकूला के खटौली गांव में टांगरी नदी पर बना पुल टूट गया है। नदी में आई बाढ़ और उफान के कारण टांगरी नदी पर बने पुल का हिस्सा बहा गया, प्रशासन ने एहतियातन पुल के आस-पास बैरिकेडिंग कर दी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को नदी और क्षतिग्रस्त पुल के आस-पास जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ ने दोपहर सवा 12 बजे तक 8 जिलों, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, कैथल, और पंचकूला में हल्की से तेज बारिश का अ/लर्ट जारी कर दिया हैं, वही टांगरी नदी में लगभग 40 हजारक्यूसेक पानी आने की संभावना के बाद प्रशासनिक टीमें अ/लर्ट पर है, एहतियात के तौर पर टांगरी के किनारे चल रहें स्कूल में छुट्टी करा दी गई है, वहीं पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के प्लासरा गांव में बादल फटने जैसी घटना सामने आई। ग्रामीणों का कहना कि बादल गर्जने की तेज आवाज़ सहित एक साथ बारिश का बहुत सारा पानी गिरा। अचानक इतना पानी आने से सड़कों, गलियों और खेतों सहित गांव में कई जगह भारी नुकसान हुआ। उन्हें समझ नहीं आया कि यह क्या घटना हुई है, लेकिन जिस तरह की तबाही हुई है वह बादल फटने जैसी तबाही का मंज़र है। ग्रामीणों ने तबाही के हालात देखते हुए बादल फ/टने की आशंका जताई है, फिलहाल लगातार होने वाली बारिश ने चारो तरफ त/बा/ही मचाई हुई है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24