अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। आम जनता इस संकट से परेशानी झेल रहा है, चिंता लगी हुई है घर का सिलेंडर कब खत्म हो जाए और अगले वक्त का खाना मिलेगा या नही। लोगो की गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। इस संकट से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है।
वही सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग 4 दिन से बंद है। होटलों रेस्टोरेंट में खाने की लिस्ट अब सीमित कर दी गई है। यूपी में गैस किल्लत को लेकर हंगामा मचा हुआ है. चौथे दिन भी लोग परेशान ही रहें सिलेंडर को लेकर मारामारी हो रही है ऐसी ही एक घटना यूपी के बाराबंकी में गैस एजेंसी पर लाइन लगाए दो पक्ष आपस में भिंड गए । जमकर लात घूसे और गाली गलौच की गई। गाजियाबाद में जैसे ही सिलेंडर की गाड़ी पहुची लोग उस पर टूट पड़ें।
वही गैस सिलेड़र कंपनियां किसी भी तरह की किल्लत से इनकार कर रही है। संकट को देखते हुए सीएम योगी ने गैस और तेल की कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है।
Top Tags