JioFinance ऐप में म्यूचुअल फंड निवेश की सुविधा
Mumbai
1 min read
344

JioFinance ऐप में म्यूचुअल फंड निवेश की सुविधा

June 17, 2026
0

मुंबई, 17 जून, 2026:  जियोफाइनेंस ऐप पर अब ग्राहक अपने खाते में रखी अतिरिक्त रकम को आसानी से निवेश में लगा सकेंगे। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने जियो पेमेंट्स बैंक के ‘Savings Pro’ फीचर में जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड को जोड़ा है। इस सुविधा का लाभ जियो पेमेंट्स बैंक के सेविंग्स और सैलरी अकाउंट ग्राहक उठा सकेंगे। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और दुनिया की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल ब्लैकरॉक का ज्वाइंट वेंचर है। Savings Pro को सेविंग्स और निवेश को एक साथ जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर के तहत ग्राहक अपने बैंक खाते में एक तय सीमा से ऊपर पड़े अतिरिक्त बैलेंस को ओवरनाइट म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे। इसका मकसद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के साथ निवेश तक आसान पहुंच देना है। ग्राहक इस सुविधा में ऑटो-इन्वेस्ट विकल्प चुन सकते हैं। इसमें तय सीमा से ऊपर की रकम रोजाना अपने-आप निवेश हो जाएगी। इसके अलावा वन-टाइम इंवेस्टमेंट का विकल्प भी मिलेगा, जिसके जरिए ग्राहक तुरंत निवेश कर सकेंगे। ग्राहक ₹5,000 से ₹1,50,000 के बीच अपनी

Continue Reading
JioBlackRock ने लॉन्च की डिजिटल निवेश सलाह सेवा
Mumbai
1 min read
11

JioBlackRock ने लॉन्च की डिजिटल निवेश सलाह सेवा

February 3, 2026
0

मुंबई, 03 फरवरी 2026: जियोब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइज़रस प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में ‘जियोब्लैकरॉक पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज’ की शुरुआत की है। यह एक डिजिटल इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी प्लेटफॉर्म है। कंपनी का दावा है कि वह भारतीयों को सिर्फ बचतकर्ता नहीं बल्कि समझदार निवेशक बनाना चाहती है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक की 50:50 की जॉइंट वेंचर कंपनी है जियोब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइज़रस प्राइवेट लिमिटेड। इस मौके पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा एम. अंबानी ने कहा कि हर भारतीय की वित्तीय मजबूती देश को ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में आगे ले जाने के लिए जरूरी है। JioBlackRock का लक्ष्य भारत को बचतकर्ताओं के देश से आत्मविश्वासी निवेशकों के देश में बदलना है। उन्होंने बताया कि Jio की डिजिटल पहुंच और BlackRock के वैश्विक निवेश अनुभव के जरिए आम लोगों तक विश्वस्तरीय निवेश सलाह पहुंचाई जाएगी। नई डिजिटल एडवाइजरी सेवा के तहत निवेशक मात्र ₹10,000 से निवेश की शुरूआत कर सकते हैं। निवेशकों को उनके लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार पर्सनलाइज्ड निवेश प्लान दिया जाएगा, जिसकी निगरानी आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए की जाएगी। जिससे बाजार की स्थिति के अनुसार समय-समय पर री-बैलेंसिंग के सुझाव मिलते रहेंगे। इस सेवा की कीमत भी आम निवेशकों को ध्यान में रखकर तय की गई है। सालाना फीस ₹350 रखी गई है, जबकि ₹1 लाख से अधिक के एसेट्स अंडर एडवाइजरी (AUA) पर 0.35% वार्षिक शुल्क लगेगा। शुरुआती तीन महीनों के लिए सेवा मुफ्त दी जाएगी। अब तक पर्सनलाइज्ड निवेश सलाह केवल हाई-नेटवर्थ निवेशकों तक सीमित रही है, क्योंकि इसमें ऊंची लागत और रिलेशनशिप-मैनेजर आधारित मॉडल शामिल थे। यह सेवा फिलहाल जियोफाइनेंस ऐप पर उपलब्ध है और जल्द ही इसे MyJio ऐप पर भी लॉन्च किया जाएगा। ।

Continue Reading
जियो–ब्लैकरॉक ने लॉन्च किया सेक्टर रोटेशन फंड
देश बिज़नेस
1 min read
14

जियो–ब्लैकरॉक ने लॉन्च किया सेक्टर रोटेशन फंड

January 24, 2026
0

 मुंबई, 23 जनवरी 2026 : जियो–ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने बाज़ार में एक नया इक्विटी फंड लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसका नाम है जियो–ब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड। ग्राहकों को ज़्यादा मुनाफ़ा देने की कोशिश की गई है। यह फंड शेयर बाजार के अलग-अलग सेक्टर्स में समय समय पर निवेश का अनुपात

Continue Reading