जामनगर में वनतारा यूनिवर्सिटी का ऐलान, वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा
Gujarat
1 min read
322

जामनगर में वनतारा यूनिवर्सिटी का ऐलान, वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा

April 10, 2026
0

गुजरात, जामनगर, 10 अप्रैल 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वैश्विक वन्यजीव संरक्षण संगठन, वनतारा ने जामनगर, गुजरात में वनतारा विश्वविद्यालय के शुभारंभ की घोषणा की है। यह वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान को समर्पित दुनिया का पहला एकीकृत वैश्विक विश्वविद्यालय है।   वनतारा विश्वविद्यालय

Continue Reading
अनंत अंबानी ने केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए 18 करोड़ का दान दिया
Mumbai
0 min read
14

अनंत अंबानी ने केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए 18 करोड़ का दान दिया

April 8, 2026
0

मुंबई, 7 अप्रैल, 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर की यात्रा के दौरान मंदिर संरक्षण और पशु कल्याण से जुड़ी कई पहलों की घोषणा की। उन्होंने दोनों मंदिरों को कुल ₹6 करोड़ का दान दिया और राजराजेश्वरम मंदिर के व्यापक जीर्णोद्धार के लिए ₹12 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई। अनंत अंबानी ने उत्तर केरल के कन्नूर जिले के तलिपरंबा शहर में स्थित प्राचीन राजराजेश्वरम मंदिर को ₹3 करोड़ का दान दिया। मंदिर के व्यापक जीर्णोद्धार के लिए वे अतिरिक्त ₹12 करोड़ दान देंगे। इस योजना में मंदिर के ऐतिहासिक ईस्ट गोपुरम का पुनर्निर्माण भी शामिल है, जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे और पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। अनंत अंबानी ने मंदिर ट्रस्ट को ₹3 करोड़ का दान दिया इसके बाद अनंत अंबानी ने मध्य केरल के त्रिशूर जिले में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में दर्शन किए और मंदिर ट्रस्ट को ₹3 करोड़ का दान दिया। उन्होंने मंदिर परंपराओं से जुड़े हाथियों के कल्याण के लिए अस्पताल, बिना जंजीर वाले आश्रय और आधुनिक देखभाल सुविधाएं विकसित करने की पहल को भी समर्थन देने की बात कही। मौके पर मंदिर प्रशासन ने पारंपरिक सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। दोनों मंदिरों के देवस्वम बोर्ड के अधिकारी और पुजारी इस अवसर पर उपस्थित रहे इस अवसर पर अनंत अंबानी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि समाज, प्रकृति और करुणा को जोड़ने वाली जीवंत संस्थाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस विरासत को सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

Continue Reading
फुटबॉल आइकन मेसी ने अनंत अंबानी का वनतारा देखा..की आरती
देश
1 min read
13

फुटबॉल आइकन मेसी ने अनंत अंबानी का वनतारा देखा..की आरती

December 17, 2025
0

ग्लोबल फुटबॉल आइकन अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी भारत में हैं और मंगलवार की शाम वो अनंत अंबानी के गुजरात के जामनगर में स्थित ‘वनतारा’ पहुंचे. वनतारा जाकर उन्होंने पहले पूजा की और फिर वन्यजीवों को देखा. अनंत और राधिका भी इस दौरान उनके साथ रहे. अनंत-राधिका के साथ

Continue Reading
अनंत अंबानी अमेरिका में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित
दिल्ली विदेश
1 min read
31

अनंत अंबानी अमेरिका में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित

December 9, 2025
0

नई दिल्ली/वॉशिंग्टन, 09 दिसंबर, 2025: वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनंत अंबानी को अमेरिका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वनतारा के जरिए जानवरों के बचाव, इलाज, पुनर्वास और

Continue Reading