सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत – नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताते हुए कहा कि सत्य, जिम्मेदारी और जनविश्वास ही पत्रकारिता की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल समाचार नहीं लिखते, बल्कि वर्तमान को शब्द देते हैं और भविष्य के इतिहास को आकार भी देते हैं।


