सीनियर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सोमवार यानी 9 दिसंबर को 79 साल की हो गईं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई कांग्रेस नेताओं ,और अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने सीनियर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।
सोनिया गांधी को जन्मदिन की मिली बधाईयां
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर मंगलवार को बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’’ 9 दिसंबर 1946 को जन्मी गांधी लगभग दो दशकों तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। वह इस पद पर सबसे लंबे समय तक रही पार्टी नेता हैं। उन्होंने 139 साल पुराने संगठन की बागडोर 2017 में अपने बेटे राहुल गांधी को सौंप दी थी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने दिया बधाई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, ‘कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। उनका जीवन त्याग, निस्वार्थ सार्वजनिक यात्रा और सेक्युलरिज्म और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के पक्के इरादे को दिखाता है। उनके सिद्धांतों वाला रास्ता और गाइडेंस एक प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले के लिए हमारी मिलकर की जाने वाली कोशिशों को मजबूत करता रहे।’
Top Tags