SBI कार्ड यूजर्स सावधान! 1 सितंबर से बदल रहे हैं नियम

अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। SBI कार्ड्स ने ग्राहकों के लिए कुछ नए नियम लागू करने का ऐलान किया है, जो 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों का असर सीधे उन लोगों पर होगा जो रोज़ाना कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग या अन्य ट्रांजैक्शन में करते हैं।

किन कार्ड्स पर होगा असर?

ये नए बदलाव खास तौर पर इन 3 कार्ड्स पर लागू होंगे:

  • लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड

  • लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI सिलेक्ट कार्ड

  • लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI प्राइम कार्ड

इन कार्ड्स के कई लाभों को कम किया गया है और कुछ खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को हटा दिया गया है।


अब किन खर्चों पर नहीं मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट्स?

1 सितंबर 2025 से, अगर आप यह खर्च करते हैं तो आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे:

  • ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर खर्च करने पर

  • किसी भी सरकारी सेवा या सरकारी लेन-देन पर

  • चुनिंदा मर्चेंट कैटेगरीज पर

    CPP प्लान में भी बदलाव

    एक और अहम बदलाव 16 सितंबर 2025 से लागू होगा। SBI कार्ड धारकों का CPP (Card Protection Plan) अपने-आप नए वेरिएंट में अपडेट हो जाएगा।

    • यह बदलाव कार्ड की नवीनीकरण तिथि पर आधारित होगा।

    • ग्राहकों को इसकी जानकारी बैंक SMS या ई-मेल के जरिए निर्धारित तारीख से 24 घंटे पहले देगा।


    पहले भी हुए थे बदलाव

    SBI पहले भी अपने कार्ड धारकों के लिए कई फायदे बंद कर चुका है। जुलाई और अगस्त 2025 में बैंक ने SBI Elite और SBI Prime कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट कवर रोक दिया था, जो पहले 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का सुरक्षा कवच देता था।


     कुल मिलाकर, 1 सितंबर से कई SBI कार्ड यूजर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स और फायदे पहले जैसे नहीं मिलेंगे। ऐसे में ग्राहकों को अपने खर्च और रिवार्ड रणनीति को नए नियमों के हिसाब से देखना होगा।